Bihar News: बिहार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, वाहन और मवेशी जलकर खाक Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा एलान,कहा - नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, रहेंगे भाजपा के सच्चे सिपाही Bihar Assembly Election 2025 : क्या सच में NDA में नहीं तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ दी नई चर्चा; दिल्ली में हो रही सहयोगी नेताओं की बैठक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय: आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55 सीटें, एक दर्जन सीटों पर अब भी जिच Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 25 Jun 2023 06:35:08 PM IST
- फ़ोटो
ARRAH: आम तोड़ने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गये। आनन फानन में पास के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा। जिससे पूछताछ की जा रही है। वही एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिउल गांव की है जहां पेड़ से आम तोड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग विनय पांडेय को गोली मार दी। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 9 राउंड फायरिंग की गयी है। फिलहाल घायल बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस ने दो आरोपी विकास पांडेय और राजकिशोर पांडेय को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस का दावा है कि तीसरा आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा। जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से विनय पांडेय और राजेंद्र पांडेय के बीच आम के बागिचे को लेकर विवाद चल रहा था। आम के फल को लेकर इस बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जो इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक पहुंच गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।