Hindi News / news / आरा में हथियार के बल पर बैंक लूट, अपराधियों ने की फायरिंग, एक...

आरा में हथियार के बल पर बैंक लूट, अपराधियों ने की फायरिंग, एक घायल

1st Bihar Published by: Chandan Updated Apr 27, 2021, 3:14:55 PM

आरा में हथियार के बल पर बैंक लूट, अपराधियों ने की फायरिंग, एक घायल

- फ़ोटो

ARRAH: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पीरौटा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हथियारबंद 4 अपराधी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। लेकिन ग्रामीणों ने इनके सारे मंसूबे पर पानी फेर दिया। 


दरअसल बैंक में घुसते ही अपराधियों ने दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनते ही भारी संख्या ग्रामीण बैंक में पहुंच गए तभी किसी तरह अपराधी बैंक से निकलने लगे। बैंक से निकलने के दौरान अपराधियों ने कैश काउंटर से पचास हजार रुपये लूट लिए। अपराधियों ने इस दौरान फायरिंग की जिसमें उसका एक साथी बुरी तरह से घायल हो गया। अपराधी को सिर में गोली लग गयी जिसके बाद वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना के बाद एसपी राकेश कुमार दुबे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।