Hindi News / news / आरा में 6 लाख की लूट, दिनदहाड़े CSP संचालक को मारी गोली

आरा में 6 लाख की लूट, दिनदहाड़े CSP संचालक को मारी गोली

1st Bihar Published by: CHANDAN Updated May 11, 2021, 1:03:05 PM

आरा में 6 लाख की लूट, दिनदहाड़े CSP संचालक को मारी गोली

- फ़ोटो

ARRAH: बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां अपराधियों ने लूट के दौरान दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मार दी। बाइक सवार अपराधियों ने स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक से 6 लाख रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव की है जहां लूट की इस वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।