केजरीवाल की नहीं कम हो रही मुश्किलें ! ED की अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन पेश होने को कहा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 07, 2024, 10:52:21 AM

 केजरीवाल की नहीं कम हो रही मुश्किलें ! ED की अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन पेश होने को कहा

- फ़ोटो

DESK : दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी इससे पहले आठ समन भेज चुकी है। केजरीवाल इन समन को गैरकानूनी बताते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह ईडी के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी थी, इस बीच अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन भेजा है। ईडी की अर्जी पर ये समन भेजा गया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने को कहा है। 


दरअसल, सीएम केजरीवाल को आठ समन भेज चुकी है और वह इन समन को गैरकानूनी बताते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ये समन गैरकानूनी हैं लेकिन फिर भी वह ईडी के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी थी। केजरीवाल ने कहा था कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सवालों के जवाब देंगे। 


वहीं, केजरीवाल को बार-बार ईडी की ओर से समन भेजने पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया था कि आखिरी ईडी किस आधार पर ये समन भेज रही है. जब ED खुद इस मामले को लेकर कोर्ट गई है तो इंतजार क्यों नही कर सकती। ED सिर्फ अरविंद केजरीवाल को डराना चाहती है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि चंडीगढ़ में सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से फैसला सुनाया है, उसी का बदला अरविंद केजरीवाल से लिया जा रहा है। अगर ये सिर्फ लीगल मामला होता तो ED कोर्ट के फैसले का इंतजार करती. आम आदमी पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।