Hindi News / news / अरवल में फूड प्वाइजनिंग से 15 लोग बीमार, मेले में खाना खाने के...

अरवल में फूड प्वाइजनिंग से 15 लोग बीमार, मेले में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी

1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2022, 7:47:10 AM

अरवल में फूड प्वाइजनिंग से 15 लोग बीमार, मेले में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी

- फ़ोटो

ARWAL: बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां एक साथ 15 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें 9 छोटे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दशहरा का मेला घूमने गए थे और वहीं इन्होंने खाना खाया था। इसके बाद ये सभी लोग बीमार हो गए।




मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 15 लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत आ रही है। ये लोग नवमी का मेला देखने गए थे और वहां खाना भी खाया था। इसके बाद ये सभी लोग बीमार हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




मामले पर डॉक्टर महेंद्र शर्मा का कहना है कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। बीमार लोगों में 9 छोटे बच्चे समेत महिलाएं भी शामिल है।