ब्रेकिंग न्यूज़

Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें... IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल Caste Census: बिहार चुनाव और पहलगाम हमले से है जातीय जनगणना का कनेक्शन? विपक्ष के तीखे सवालों के बाद जनता सोचने पर मजबूर

औरंगाबाद से बड़ी खबर: रक्षा बंधन के दिन 5 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान पोखर में डूबे सभी बच्चे

1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Thu, 31 Aug 2023 05:59:47 PM IST

औरंगाबाद से बड़ी खबर: रक्षा बंधन के दिन 5 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान पोखर में डूबे सभी बच्चे

- फ़ोटो

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से आ रही है। जहां पोखर में डूबने से एक साथ 5 बच्चों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतकों में दो सगा भाई भी शामिल है। ये सभी बच्चे घर में बहन से राखी बंधवाने के बाद पोखर में नहाने के लिए गये हुए थे तभी पानी के भरे गड्ढे में डूब गये और सभी की मौके पर ही मौत हो गयी। 


घटना सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव की है जहां एक पोखर में गांव के ही पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गयी। मृत बच्चों की पहचान सोनारचक गांव निवासी अनुज यादव के 11 वर्षीय पुत्र शुभम उर्फ गोलू कुमार, उदय यादव के पुत्र 12 वर्ष की नीरज कुमार एवं 10 वर्षीय धीरज कुमार, सुखेन्द्र यादव के  12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और योगेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। 


ग्रामीणों की माने तो गांव से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ के पास पोखर है जिसे जेसीबी के जरीये गड्ढा करके छोड़ दिया गया है। पहाड़ के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे उन्होंने देखा कि पोखर के पास पांच बच्चों का कपड़ा रखा हुआ है लेकिन बच्चे गायब हैं। लोगों को आभास हो गया कि शायद बच्चे पोखर में डूब तो नहीं गये। जिसके बाद गांव के लोगों को इस बात की जानकारी दी गयी। 


आनन-फानन में गांव वाले पोखर के पास पहुंचे और तलाशी शुरू की तब एक साथ पांच बच्चे पोखर से बरामद हुए। सभी बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कुछ देर के लिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया।