Hindi News / news / अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या,...

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पांच साल पहले हुई थी शादी

1st Bihar Published by: Sonty Sonam Updated Jun 03, 2022, 2:38:43 PM

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पांच साल पहले हुई थी शादी

- फ़ोटो

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां थाना के दुधारी पंचायत के ललमटिया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।


इस घटना के बाद पति समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। 30 वर्षीया मृतका शबाना खातून के पिता आलमगीर ने बताया कि उसके दामाद इरशाद अंसारी का पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। इसका विरोध करने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को रस्सी के सहारे घर में लटका दिया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मृतका के तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गए हैं। 


जानकारी के अनुसार, शबाना की शादी पांच साल पहले इरशाद के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों से तीन बच्चे भी हुए। इसी बीच पड़ोस की एक महिला से इरशाद का अवैध संबंध बन गया। इस कारण रात-रात भर वो घर से गायब रहने लगा था। पत्नी ने जब इनका विरोध किया तो उसके साथ हमेशा मारपीट करता था। इस मामले में जिले के सूईया बाजार निवासी मृतका के पिता आलमगीर ने दामाद सहित अन्य पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजन के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही हैं।