Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, बूथ पर दिख रही है भारी भीड़ Bihar Election 2025: दोनों उपमुख्यमंत्रियों की साख दांव पर, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा बनी चुनौती; तेजस्वी के भी भविष्य का होगा फैसला Bihar Election 2025: पहले चरण में आधे बिहार की किस्मत आज EVM में बंद होगी, 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होगा शुरू यह चुनाव मात्र सरकार बदलने का नहीं, धोखा देने वालों से बदला लेने का भी समय है: मुकेश सहनी जमुई में आचार संहिता उल्लंघन: जदयू प्रत्याशी सुमित सिंह के स्वागत में जुटे 50 लोगों पर केस दर्ज, दो नामजद श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए गए विशेष प्रबंध श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए गए विशेष प्रबंध Bihar Election 2025: ‘बिहार में तीन-चौथाई सीटें जीतेगी NDA और बनाएगी सरकार’ राजनाथ सिंह का बड़ा दावा Bihar Election 2025: पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए किया रोड शो, आरजेडी कार्यकर्ताओं से भिड़ंत होने से बचा Bihar Election 2025: सासाराम में सीएम योगी की ललकार, महागठबंधन पर जमकर बरसे; उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए मांगे वोट
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 21 Mar 2024 12:12:58 PM IST
- फ़ोटो
DESK: उत्तर प्रदेश के चर्चित बदायूं डबल मर्डर केस में दो दिनों से फरार दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या करने के बाद आरोपी साजिद का भाई जावेद दिल्ली भाग गया था। देर रात स्थानीय लोगों ने सेटेलाइट बस स्टैंड से उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
दरअसल, दो दिन पहले बदायूं के बाबा कालोनी में ठेकेदार विनोद कुमार के दो बेटों 13 वर्षीय आयुष और 6 साल के आहान की गला रेतक हत्या कर दी गई थी। विनोद के घर के सामने सलून चलाने वाले साजिद और जावेद ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात के तीन घंटे के भीतर एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया था जबकि दूसरा आरोपी जावेद अपना मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था।
जावेद की गिरफ्तारी के लिए बदायूं पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस की कई टीमें जावेद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल पा रहा था। जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जावेद दिल्ली से बरेली जाकर पुलिस के सामने सरेंडर करने की फिराक में था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंची और जघन्य हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। बरैली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब जावेद से पूछताछ के बाद यह खुलासा करेगी कि आखिर दोनों ने दो मासूब बच्चों की हत्या क्यों की थी और हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी?