1st Bihar Published by: Updated Sep 28, 2019, 7:12:43 PM
- फ़ोटो
PATNA: फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का असर हुआ है. लापता विधायक की खबर चलाने के बाद बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए अथमलगोला के रामनगर दियारा पहुंचे. यहां पीड़ितों से मुलाकात कर हाल जाना.
बाढ़ पीड़ितों के बीच ज्ञानू की कोई खोज खबर नहीं थी. जिसके बाद दियारा के लोगों ने लापता विधायक का पोस्टर लगाया था कि अगर विधायक का पता बताने वाले लोगों को 101 रुपए का इनाम दिया जाएगा.
इस खबर को फर्स्ट बिहार झारखंड ने शुक्रवार को प्रमुखता से चलाई थी. जिसके बाद शनिवार को ज्ञानू पोस्टर लगाने वाले लोगों से मिलने पहुंचे.