Hindi News / news / बदला मौसम का मिजाज: पटना में हो रही बारिश, ठंड और बढ़ने की...

बदला मौसम का मिजाज: पटना में हो रही बारिश, ठंड और बढ़ने की संभावना

1st Bihar Published by: Updated Dec 28, 2021, 6:54:25 PM

बदला मौसम का मिजाज: पटना में हो रही बारिश, ठंड और बढ़ने की संभावना

- फ़ोटो

PATNA : पटना में मौसम का मिजाज बदल चुका है। तेज हवाओं के साथ पटना में बारिश हो गयी है। बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गयी है और ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि यह ठंड और बढ़ेगी। पटना के साथ-साथ बक्सर, जमुई, कैमूर, अरवल, नालंदा, नवादा सहित कई जिलों में भी बारिश हो रही है। साथ ही बिजली भी चमक रही है। 


बता दें कि औरंगाबाद समेत 5 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी थी। तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया था।


मौसम विभाग के मुताबिक औरंगाबाद, गया, जहानाबाद,नालंदा और नवादा जिले के कुछ भागों में अगले दो घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी गयी थी।  


मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।