1st Bihar Published by: Updated Oct 07, 2022, 8:51:18 AM
- फ़ोटो
BAGAHA : बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के आदमखोर बाघ ने आज यानी शुक्रवार की सुबह-सवेरे एक युवक को अपना शिकार बना लिया। घटना पश्चिमी चंपारण जिले में रामनघर के गोवर्धना की है। गुरुवार को भी बाघ ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली थी। दरअसल, वीटीआर में बाघ के हमले से बीते ढाई महीने में ये 8वीं जान गई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ रामनगर के गोवर्धना के डुमरी चेकनाका के पास आज सुबह बाघ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। मृतक 35 साल का संजय कुमार है, जो शौच करने खेत की तरफ गया था। इसी दौरान बाघ ने उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फुट उठा है।
आपको बता दें, पिछले 26 दिनों से आदमखोर बाघ का रेस्क्यू चल रहा है।