Hindi News / news / बगहा में आदमखोर बाघ ने दो और लोगों को मार डाला, आज मां-बेटे...

बगहा में आदमखोर बाघ ने दो और लोगों को मार डाला, आज मां-बेटे काे बनाया शिकार

1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2022, 9:55:39 AM

बगहा में आदमखोर बाघ ने दो और लोगों को मार डाला, आज मां-बेटे काे बनाया शिकार

- फ़ोटो

BAGHA : बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां आदमखोर बाघ ने आज फिर दो लोगों को अपना शिकार बना लिया है। घटना गोवर्द्धना थाना के बलुआ गांव में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की है। आदमखोर बाघ ने मां और बेटे की जान ले ली। मृतकों की पहचान बलुआ गांव के स्व. बहादुर यादव की पत्नी सिमरिकी देवी और उसके सात साल के बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। 




इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। वे गन्ने के खेत में बाघ की तलाश कर रहे हैं। आपको बता दें बाघ ने अब तक 9 लोगों को मार डाला है। 48 घंटे में बाघ ने 4 लोगों को अपना शिकार बना लिया है।




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मां और बेटे बाजार से सब्जी लेने गए थे। इसी दौरान बाघ ने दोनों को मार डाला। हमले के बाद बाघ शव को गन्ने के खेत में घसीटते हुए ले गया। बाद में ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद शव को वहां पर छोड़ा।