Hindi News / news / बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सुशील मोदी, BJP की 'यात्रा कार्यक्रम'...

बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सुशील मोदी, BJP की 'यात्रा कार्यक्रम' में भी होंगे शामिल

1st Bihar Published by: Updated Feb 22, 2021, 4:49:41 PM

बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सुशील मोदी, BJP की 'यात्रा कार्यक्रम' में भी होंगे शामिल

- फ़ोटो



DESK:- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुशील कुमार मोदी कल 23 फरवरी को बंगाल दौरे पर हैं। सुशील मोदी कल BJP की दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे साथ ही यात्रा कार्यक्रम में भी शामिल होंंगे। 


पश्चिम बंगाल में भाजपा की ओर से आयोजित ‘यात्रा कार्यक्रम’ में शामिल होने के साथ ही गोहाट व तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत श्रीपुर मठ और लोकनाथ फुटबाॅल मठ में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। सुबह 9.30 बजे वे पश्चिम बंगाल के अरामबाग विधानसभा क्षेत्र होते हुए गोहाट पहुंचेंगे जहां श्रीपुर मठ में बीजेपी की जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सुशील मोदी की दूसरी जनसभा 3.30 बजे तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लोकनाथ फुटबाॅल मठ में होगी।