1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Feb 14, 2022, 7:54:44 PM
- फ़ोटो
PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र स्थित बाजार का है जहां पेट्रोल पंप कर्मचारी से 10 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गये। पंट्रोल पंप कर्मी से पुलिस पूछताछ कर रही है वही सीसीटीवी को भी खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूटेरे सलाखों के पीछे होंगे।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कसबा बाजार स्थित बाबा पेट्रोल पंप के कर्मचारी चिंतरंजन कुमार यादव दस लाख रुपये लेकर स्टेट बैंक में जमा कराने 3 बजकर 20 मिनट पर निकला था। पेट्रोल पंप के मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि 3 बजकर 24 मिनट पर चितरंजन का फोन आया कि बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर सारा कैश लूट लिया है।
जिसके बाद मैनेजर ने इस सूचना तत्काल कसबा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कस्बा थाना इंचार्ज अमित कुमार एवं पूर्णिया सदर डीएसपी सरोज कुमार भारती ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।
वही कर्मी चितरंजन से पूछताछ की जा रही है। वही उसके मोबाइल और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। डीएसपी सरोज कुमार भारती ने बताया की घटना का उद्भेदन जल्द किया जाएगा। उन्होंने दावा कि सभी लूटेरे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।