1st Bihar Published by: 17 Updated Sep 16, 2019, 3:13:26 PM
- फ़ोटो
NEW DELHI: बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से शानदार मौका दिया जा रहा है. दरसअल एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 477 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं आपको बता दें कि पदों के अनुसार योग्यता तय की गई है. आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो B.E./ B.Tech, MCA, M.E./M.Tech और M.Sc. डिग्री का होना जरूरी है. सबसे बड़ी बात ये है की इन पदों पर आवेदन करने के लिए 33 से लेकर 40 साल तक की उम्र सीमा तय की गई है.इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर है. वहीं, एप्लीकेशन प्रिंट करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है. इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.