Hindi News / news / बांका: विस्फोट से मदरसा हुआ ध्वस्त, बम ब्लास्ट की आशंका, किसी के हताहत...

बांका: विस्फोट से मदरसा हुआ ध्वस्त, बम ब्लास्ट की आशंका, किसी के हताहत की सूचना नहीं

1st Bihar Published by: Updated Jun 08, 2021, 10:08:56 AM

बांका: विस्फोट से मदरसा हुआ ध्वस्त, बम ब्लास्ट की आशंका, किसी के हताहत की सूचना नहीं

- फ़ोटो

BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है जहां मदरसा में विस्फोट की खबर सामने आ रही है। घटना नवटोलिया की है जहां बम ब्लास्ट की आशंका जतायी जा रही है। अचानक सुबह में विस्फोट से मदरसा के ध्वस्त होने की सूचना है। विस्फोट ऐसी थी कि मदरसा जमीनदोज हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर चारों ओर अंधेरा छा गया।


ग्रामीण महिला ने बताया की दो महीने से मदरसा बंद था और आज सुबह 8 बजे के करीब तेज आवाज सुनायी दी। उन्हें लगा कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट इतनी भयावह थी की मदरसा का भवन देखते ही देखते ध्वस्त हो गया। 


ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी ने दुश्मनी से मदरसा में बम रख दिया है। दो महीने से मदरसा बंद है यदि यह खुला रहता तब कई लोगों की जाने चली जाती। हालाकिं राहत की बात यह है कि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मदरसा में ब्लास्ट की घटना जांच का विषय है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।