ब्रेकिंग न्यूज़

BETTIAH: दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा गया, बैटरी चोरी का आरोप, वीडियो वायरल Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, कोर्ट से मांगी अंतरिम जमानत Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, कोर्ट से मांगी अंतरिम जमानत इंटैक हेरिटेज क्विज़ में पूर्णिया चैप्टर और विद्या विहार के छात्रों ने रचा इतिहास, जीता पहला स्थान Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे इस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, NR कटवाने के बाद खुद किया एलान Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे इस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, NR कटवाने के बाद खुद किया एलान Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों का CHO के पद पर हुआ चयन Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों का CHO के पद पर हुआ चयन IRCTC घोटाले को लेकर रोहित सिंह ने लालू परिवार पर बोला बड़ा हमला, कहा– ‘तेजस्वी की हार राघोपुर से तय’ Bihar News: बिहार से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी में उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा

बारात में महिलाओं के बीच जबरन घुसकर डांस करने लगा नशेड़ी, युवक ने विरोध किया तो गोली मारकर कर दी हत्या

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Wed, 29 Nov 2023 04:08:42 PM IST

बारात में महिलाओं के बीच जबरन घुसकर डांस करने लगा नशेड़ी, युवक ने विरोध किया तो गोली मारकर कर दी हत्या

- फ़ोटो

PATNA CITY: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवर गंज इलाके में अपराधियों ने बारात में घुसकर प्रिंस सिन्हा नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि अभी तक एक भी अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 


मृतक की पहचान बेलवर गंज निवासी प्रिंस सिन्हा के रूप में हुई है जो बजरंग पुरी में किराये पर रहते थे। दो छोटे-छोटे बच्चों के पिता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक प्रिंस सिन्हा की मौसी भारती सिन्हा ने बताया कि 28 नवंबर को मंगलवार की रात  सिटी कोर्ट से बारात निकल रही थी महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थी। तभी कुछ अपराधी किस्म के लोग बारात में शामिल हो गये और डांस कर रही महिलाओं के बीच में घुस गये। यह सब वहां मौजूद प्रिंस सिन्हा देख रहा था। 


उन्होंने जब मनचलों को वहां से हटाने की कोशिश की तो हाथापाई करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही बाराती इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिर प्रिंस सिन्हा को पकड़कर बदमाश आगे ले गये और गोली मार दी। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गोली लगने से बुरी तरह घायल प्रिंस को एनएमसीएच ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


मृतक के चाचा अजय कुमार ने बताया कि बारात लग रही थी इस दौरान वे आतिशबाजी कर रहे थे तभी पता चला की बारात में झगड़ा हो गया है। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ बदमाश जबरन बारातियों के बीच घुसकर महिलाओं के साथ डांस कर रहा है। महिलाओं ने भी इसका विरोध किया लेकिन सभी शराब पिये हुए थे और निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। तभी उनके भतीजे की नजर उन मनचलों पर गयी तो सभी को समझाने की कोशिश वे करने लगे। लेकिन मनचले समझने को तैयार नहीं थे सभी उल्टे मेरे भतीजे प्रिंस सिन्हा से उलझ गये और हाथापाई करने लगे। 


इस दौरान प्रिंस सिन्हा की पिटाई करने लगे यही नहीं पिस्टल निकालकर फायरिंग भी करने लगे। जिसके कारण अफरा-तफरी मच गयी और बच्चे- महिलाएं इधर उधर भागने लगी। बदमाशों ने प्रिंस सिन्हा को पकड़ लिया और आगे लेकर गोली मार दी। प्रिंस शादी शुदा था उसके दो छोटे-छोटे बच्चे है। एक बेटा तो बहुत छोटा है वो 3 साल का है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। लेकिन अभी तक एक भी बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।