Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे इस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, NR कटवाने के बाद खुद किया एलान Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे इस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, NR कटवाने के बाद खुद किया एलान Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों का CHO के पद पर हुआ चयन Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों का CHO के पद पर हुआ चयन IRCTC घोटाले को लेकर रोहित सिंह ने लालू परिवार पर बोला बड़ा हमला, कहा– ‘तेजस्वी की हार राघोपुर से तय’ Bihar News: बिहार से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी में उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा Bihar News: बिहार से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी में उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी होते ही हंगामा, कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर टिकट बेचने के लगाए आरोप Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी होते ही हंगामा, कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर टिकट बेचने के लगाए आरोप BIHAR ELCTION : क्या अकेले विधानसभा चुनाव के मैदान में होंगे तेजस्वी यादव ? सीट बंटवारे पर कहा -हमारा आज -कल में हो जाएगा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 12 Jan 2024 06:55:49 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे दक्षिण बिहार में बर्फीली ठंडी पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा की रफ्तार से तीन दिनों तक कनकनी बढ़ती हुई महसूस होगी। पटना, गया सहित अन्य जिलों में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ी है। जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है।
गुरुवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इस कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत महसूस की। पटना के अधिकतम तापमान में 3.9 और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। पटना का न्यूनतम तापमान 11.6 और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर, उत्तर बिहार के कई जिलों में पिछले कई दिनों से धूप नहीं निकल रही है। इस कारण इन जिलों में शीत दिवस या शीत लहर जैसी स्थिति 12 से 15 जनवरी के बीच बन सकती है। शीत दिवस या शीत लहर जैसी स्थिति सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार और सहरसा सहित उत्तर बिहार के अन्य शहरों में बन सकती है। मौसम विभाग ने 12 से 15 जनवरी के बीच कई जिलों में शीत दिवस या शीतलहर होने की संभावना जताई है। इसको लेकर लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। इसमें बताया है कि बच्चे एवं बुजुर्गों को ठंड से बचना है। गर्म कपड़े धारण करें और गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें।