Hindi News / news / बड़ी खबर: मुंगेर में चर्चित होटल व्यवसायी की हत्या, जमीन के विवाद में...

बड़ी खबर: मुंगेर में चर्चित होटल व्यवसायी की हत्या, जमीन के विवाद में सगे चाचा ने ही मार डाला

1st Bihar Published by: Updated Jan 10, 2022, 6:43:02 PM

बड़ी खबर: मुंगेर में चर्चित होटल व्यवसायी की हत्या, जमीन के विवाद में सगे चाचा ने ही मार डाला

- फ़ोटो

MUNGER: बिहार के मुंगेर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंगेर के चर्चित होटल व्यवसायी राकेश रंजनकी हत्या कर दी गयी है. राकेश रंजन मुंगेर के जमालपुर के प्रसिद्ध हिल व्यू होटल के मालिक थे. उनकी हत्या की खबर मिलने के बाद शहर में सनसनी फैल गयी है.


सगे चाचा ने की हत्या, मां भी घायल

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राकेश रंजन की हत्या उनके पैतृक गांव भालर सुन्दरडीह में कर दी गयी है. राकेश रंजन वहां अपनी जमीन पर हुई फसल का हिसाब किताब कर रहे थे. उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गयी. 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक राकेश रंजन की हत्या उनके सगे चाचा विजय यादव ने अपने साथियों के साथ मिल कर की है. दरअसल गांव में राकेश रंजन की मां के नाम पर 17 कट्ठा जमीन का एक प्लॉट है.


 राकेश रंजन ने पहले अपने चाचा विजय यादव को इस जमीन पर खेती की छूट दे रखी थी. लेकिन इस दफे चाचा से जमीन लेकर दूसरे आदमी को खेती के लिए दे दिया था.


इससे नाराज चाचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश रंजन औऱ उनकी मां पर हमला बोल दिया. लाठी, गंडासे औऱ चाकू से लैस हमलावरों ने राकेश रंजन को बुरी तरह जख्मी कर दिया. उनकी मां पर भी हमला किया गया. राकेश रंजन को मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं उनकी मां की हालत नाजुक बनी हुई है.