Hindi News / news / बसिऔरा के दिन अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, आपसी विवाद...

बसिऔरा के दिन अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, आपसी विवाद में घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Mar 30, 2021, 9:02:05 PM

बसिऔरा के दिन अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, आपसी विवाद में घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर पटना के बाढ़ से आ रही है जहां आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया और एसबीआर कॉलेज चौक को जाम कर दिया। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के लंगुरपुर इलाके की है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।