1st Bihar Published by: Updated Sep 16, 2022, 7:54:11 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में हुई गोलीकांड को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि एक अपराधी अब भी शंका के घेरे में हैं कि वो इस घटना में शामिल था या नहीं। अपराधियों के अब नाम भी सामने आ गए हैं। बेगूसराय एसटीएफ ने ये गिरफ्तारी की है।
चारों आरोपियों का नाम केशव, सुमित, युवराज और नागा बताया जा रहा है। मामले से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ रांची जाने के दौरान जमुई के झाझा स्टेशन पर केशव को सबसे पहले पकड़ा गया। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे आरोपियों का नाम भी सामने आया। बताया जा रहा है कि ये चारों अपराधी बेगूसराय के ही रहने वाले हैं।
गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिले के बीहट के केशव कुमार उर्फ नागा है, जो बीहट के ही राम विनय सिंह का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इसके पहले भी देर तक सभी आरोपोपियों से पूछताछ की जा रही थी। अब पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है।