1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Feb 02, 2021, 12:41:25 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए बेगूसराय एसपी ने कई थानेदारों का तबादला कर दिया है. बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है. आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों को दूसरे थाने में भेजा गया है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने जिले के कई थानेदारों का तबादला कर दिया है. लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए जिले के एसपी ने यह बड़ा कदम उठाया है और उन्होंने जिले के विभिन्न थानध्यक्षों को दूसरे थाने में तबादला कर दिया.

