Hindi News / news / बेगूसराय में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, मछली चोरी के आरोप में...

बेगूसराय में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, मछली चोरी के आरोप में लोहे के खंभे से बांधकर पीटा

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 31, 2020, 8:47:17 PM

बेगूसराय में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, मछली चोरी के आरोप में लोहे के खंभे से बांधकर पीटा

- फ़ोटो

BEGUSARAI :  जिले में एक बार फिर से भीड़ का अमानवीय चेहरा सामने आया है. मछली चोरी के आरोप में दो युवकों को बेरहमी से पीटा गया है. दोनों युवकों को लोहे के खंभे से बांधकर कई घंटों पीटने की बात कही जा रही है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवकों को पीटते हुए देखा जा रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां महमदपुर में भीड़ का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है. सबसे बड़ी बात यह है कि शहर के पॉश इलाके में घंटो युवकों की पिटाई होती रही और पुलिस को खबर तक नहीं लगी. बाद में लोगों ने दोनों युवकों से जुर्माने की राशि वसूल कर दोनों युवकों को छोड़ दिया.


पीड़ित युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा निवासी मिथुन कुमार और धीरज कुमार के रूप में की गई है. पीड़ित मिथुन कुमार ने बताया कि वह शहर आकर मजदूरी का काम करता है और आज वह एक गड्ढे के नजदीक जाकर घोंघे को पकड़ने के लिए जैसे ही जाल फेंकने की कोशिश करने लगा स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे में बांधकर पिटाई शुरू कर दी.