Hindi News / news / बेगूसराय में 3 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी रुपये लूटकर फरार

बेगूसराय में 3 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी रुपये लूटकर फरार

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 13, 2020, 7:04:35 PM

बेगूसराय में 3 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी रुपये लूटकर फरार

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बाइक सवार अपराधी कैश तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां सुभाष चौक के पास अपराधियों ने एक आईटी जेड कंपनी के कर्मी को अपना निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी उससे नगद 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक बलहपुर का रहने वाला नवनीत कुमार महिलाओं से किश्त के रुपये वसूलकर जा रहा था. तभी सुभाष चौक के पास अपराधियों ने उसे बाइक से घेर लिया और फिर रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए.


वारदात के बाद नवनीत ने फ़ौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है. नवनीत रुपये अपने ऑफिस में जमा करने जा रहा था. इस दौरान अपराधी उससे रुपये लूटकर फरार हो गए. फिलहाल मामले की तफ्तीश चल रही है.