Hindi News / news / असामाजिक तत्वों में दुकान में लगा दी आग, पुलिस कर रही छानबीन

असामाजिक तत्वों में दुकान में लगा दी आग, पुलिस कर रही छानबीन

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 02, 2019, 10:24:12 AM

असामाजिक तत्वों में दुकान में लगा दी आग, पुलिस कर रही छानबीन

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात गढ़पुरा थाना इलाके में असामाजिक तत्वों ने एक किराना दुकान को आग के हवाले कर दिया।

किराना दुकानदार शाम के वक्त अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था लेकिन असामाजिक तत्वों ने रात के वक्त उसकी दुकान में आग लगा दी। दुकानदार ने आग की वजह से लगभग 3 लाख से ज्यादा की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई है जबकि गढ़पुरा थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।