1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 18, 2020, 10:59:12 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए एक बार फिर से वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला मुफस्सिल थाना इलाके के पुबारी टोला वार्ड-10 की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर दिव्यांग को गोली मार दी है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर दिव्यांग को गोली मारी गई है. घायल की पहचान 48 साल के सुरेश राय के रुप में की गई है. घटना को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब सुरेश राय अपने घर में सो रहा था.
गंभीर रुप से घायल दिव्यांग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पीड़ित ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर चार की संख्या में आए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. तीन माह पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी. बदमाश उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं और उसे लेकर ही उसपर दवाब बना रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.