1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 21, 2024, 5:02:19 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में मीट की दुकान का प्रचार करते दिखे। दरअसल बेगूसराय में अमर नाम के व्यक्ति ने मीट की दुकान खोली है। जिसका नाम उसने गिरिराज अमर झटका रखा है। इस मीट शॉप के ब्रांड एंबेसडर गिरिराज सिंह बन गये हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर गिरिराज अमर मीट शॉप का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे झटका मीट और हलाल पर चर्चा करते दिखे।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे यहां बलि प्रथा है। बलि प्रथा प्रसाद के रूप में होता है। इसीलिए तमाम हिन्दुओं से कहता हूं कि आप अपने धर्म की रक्षा करें। लोग अपने धर्म की रक्षा करेंगे। हमारे अपने धर्म में झटका है हम झटका खाएंगे। जिनको हलाल है वो हलाल खाये। हम उनको मना करने नहीं जाएंगे। इस दौरान गिरिराज सिंह ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। अमर को झटका मीट की दुकान खोलने के लिए उन्होंने प्रोत्साहित किया।
गिरिराज ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि..बेगूसराय में कई लोगों से बात की और उन्हें झटका मीट की दुकान खोलने के लिए प्रोत्साहित किया है। आने वाले समय में और भी झटका मीट की दुकानें खोली जाएंगी और उनका विस्तार किया जाएगा, और मैं व्यक्तिगत तौर पर उनकी दुकान का प्रचार प्रसार करूंगा। अमर जी का ये कदम सराहनीय है।\