1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 29, 2020, 2:32:20 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : जिले में ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर उसकी पिटाई की है. बदमाश के ऊपर हथियार के बल पर रंगदारी मांगने का आरोप है. लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बेगूसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के बछवारा थाना इलाके की है, जहां चमथा दियारा गांव में देसी राइफल लेकर रंगदारी करना एक शख्स को भारी पड़ गया. जब वह शख्स रंगदारी मांग रहा था तब ग्रामीणों ने सहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद अपराधी को पुलिस को हवाले कर दिया.
अपराधी युवक की पहचान चमथा पंचायत के चक्की निवासी जतन महतो के पुत्र शंभू कुमार के रूप में की गई है. अपराधी के पास से देसी राइफल और गोली भी ग्रामीणों ने उसके पास से बरामद किया. बताया जाता है कि अपराधियों के द्वारा गांव में देसी राइफल लेकर रंगदारी कर रहा था.
सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उस अपराधी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. फिर बाद में इसकी सूचना बछवारा थाने पुलिस को दी. मौके पर बछवारा थाने की पुलिस ने हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ कर रही है.