Hindi News / news / सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार में चला रहा था...

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार में चला रहा था बाइक

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 06, 2020, 8:25:35 PM

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार में चला रहा था बाइक

- फ़ोटो

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया है, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना बेगूसराय जिले के घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर के समीप की है.  मृत व्यक्ति की पहचान बभंगामा के रहने वाले राम सज्जन साह के पुत्र राजेश शाह के रूप में की गई है.  बताया जाता है कि मृतक राजेश साह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था, उसी दरमियान मोहनपुर के पास साइड में ट्रक लगा हुआ था.  तेज गति में मोटरसाइकिल चला रहे हैं ट्रक में जाकर पीछे से ठोक दिया, जिससे राजेश साह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.  


इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.