Hindi News / news / बेगूसराय में सुबह-सवेरे युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में सुबह-सवेरे युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 23, 2021, 9:35:10 AM

बेगूसराय में सुबह-सवेरे युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला नगर थाना इलाके के निगम चौक की है, जहां अपराधियों ने सुबह-सवेरे एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के बाद गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

घायल की पहचान नगर थाना के रहने वाले अनिकेत कुमार के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह अनिकेत किराना दुकान खोल रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. 

आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल अनिकेत को उठाकर इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अनिकेत को अपराधियों ने क्यों गोली मारी. मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.