Hindi News / news / बेगूसराय में वार्ड सदस्य को अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

बेगूसराय में वार्ड सदस्य को अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 25, 2019, 5:16:14 PM

बेगूसराय में वार्ड सदस्य को अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस की सारी कोशिशें नाकामयाब साबित हो रही हैं. बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक वार्ड सदस्य को गोली मारकर मौके से भाग निकले. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के छौड़ाही आउट पोस्ट इलाके की है. जहां बरैपुरा में अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य को गोली मार दी. गोली लगने के कारण वार्ड सदस्य गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक छौड़ाही शहरी इलाके के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद यादव को अपराधियों ने गोली मारी है. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए छौड़ाही पीएचसी में भर्ती कराया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. छौड़ाही आउट पोस्ट के प्रभारी ओमप्रकाश के मुताबिक वार्ड सदस्य की हालत फिलहाल स्थिर है. परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है. मामले की तफ्तीश की जा रही है.