Hindi News / news / बेगूसराय में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 600 रुपये को लेकर हुआ था विवाद...

बेगूसराय में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 600 रुपये को लेकर हुआ था विवाद

1st Bihar Published by: Updated Jul 22, 2022, 3:12:42 PM

बेगूसराय में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 600 रुपये को लेकर हुआ था विवाद

- फ़ोटो

BEGUSARAI: खबर बिहार के बेगूसराय जिले की है, जहां सिर्फ 600 रुपये के लिए युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा वार्ड नंबर 1 की है। मृतक 48 साल का भरत शाह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़, पिछले दिनों भरत ने गांव के ही युवक को 600 रुपये दिए थे और कहा था कि मेरी टिकट करा दो। लेकिन युवक ने ना तो ट्रेन का टिकट बुक किया और न ही उसके पैसे लौटाए। 



भरत को जब पैसे नहीं मिले तो वह युवक के घर पहुंच गया, लेकिन युवक पैसे देने के बजाय बहस करने लगा। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने भरत की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसने दम तोड़ दिया। 



भरत की मौत होते ही परिजनों के बीच हडकंप मच गया। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर तेघड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।