Hindi News / news / बेगूसराय: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, परिजन जता रहे हत्या की...

बेगूसराय: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

1st Bihar Published by: JITENDRA Updated May 11, 2021, 10:28:29 AM

बेगूसराय: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

- फ़ोटो

BEGUSARAI: आम के पेड़ से लटके युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलपुर की है। मृतक की पहचान दौलतपुर पंचायत निवासी 15 वर्षीय नीतीश के रूप में हुई है।  

 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुदीन राम, एएसआई बलवंत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने पुलिस से इस घटना की जांच करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष सुदीन राम ने इस मामले को संदेहास्पद बताया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस बात खुलासा होगा कि यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या।