Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, वाहन चालक फरार Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से छीना गया सुपरफास्ट का टैग, यात्रियों को कई मामलों में फायदा CBSC 2026 : 2026 से CBSE बोर्ड परीक्षाओं में डिजिटल जांच और AI का बड़ा इस्तेमाल, जाने अब कैसे होगा कॉपियों का जांच Bihar High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व विधायक मनोज मंजिल समेत 23 की उम्रकैद बरकरार, एक सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश Bihar News: बिहार में इस दिन से सैकड़ों घाटों पर शुरू होगा बालू खनन, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारी Bihar News: गयाजी एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक्सरे मशीन से चेकिंग में हुआ खुलासा UGC NET Dec 2025: UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 15 साल बाद 21 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रात में भी तटबंधों की निगरानी Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, प्रत्याशियों को बताने होंगे आपराधिक केस, खर्च सीमा हुई तय; जान लें पूरी डिटेल
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 17 Feb 2024 10:43:27 AM IST
- फ़ोटो
GAYA : हम संरक्षक जीतनराम मांझी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि तेजस्वी यादव अब बेरोजगार हो गए है। ऐसी स्थिति में अब वो राहुल गांधी के साथ नहीं तो कहां जाएंगे। गया में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि - तेजस्वी यादव बेचारे बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगार की स्थिति में वो राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए कहा कि- अब नीतीश जी पाला नहीं बदलेंगे। नीतीश कुमार भी बोल रहे थे कि 2005 की स्थिति अब किसी भी परिस्थिति में नहीं आने देंगे। इस गठबंधन को छोड़कर नीतीश जी अब कहीं नहीं जाएंगे। इस पर मुझे पूरा विश्वास है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी महागठबंधन के रूप में इंडी नाम की एक विरोधी गठबंधन बनाने का काम किया था। इसमें नीतीश कुमार भी आगे पीछे हो रहे थे। इंडी में लोगों का मिशन काफी गड़बड़ थे। इन लोगों का मिशन यह नहीं था कि यहां बेरोजगारी दूर हो जाए। यह भी नहीं था कि हमारा चंद्रयान जो चंद्रमा पर गया है वह सफल हुआ है उस पर बात करें।
भारत का इकॉनमी विश्व में थर्ड इकोनॉमी के रूप में उभर रहा है। इसकी चिंता इन्हें नहीं था। उनकी चिंता बस एक थी कि भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा। उसी दिन मुझे ऐसा लगा कि इन लोगों का उद्देश्य ठीक नहीं है। ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएंगे और यही हुआ। पहले नीतीश कुमार जी खुद एनडीए में चले आये हैं। ममता जी का भी कुछ यही कहना है। दिल्ली में केजरीवाल जी भी कुछ अलग बात कह रहे हैं। ऐसी स्थिति में तेजस्वी जी बेरोजगार हो गए तो राहुल जी साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे।
जीतन मांझी ने कहा कि बिहार में गरीबों के बीच करीब 5 से 6 लाख हेक्टेयर जमीन परवाना में वितरण किया गया था। इस बारे में नीतीश कुमार को अवगत कराते रहे कि बांटे गए जमीन का 70 प्रतिशत कब्जा दूसरे का हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत में किसानों का बंद नहीं है। विशेष करके पंजाब की बात आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए काफी कार्य किए हैं। किसानों की उन्नति के प्रति वह प्रतिबद्ध हैं। किसानों का यह आंदोलन ज्यादा दिन नहीं चलेगी।