Hindi News / news / पटना: बेटी पैदा किया...तो महिला को पीट-पीटकर मार डाला

पटना: बेटी पैदा किया...तो महिला को पीट-पीटकर मार डाला

1st Bihar Published by: Updated Jan 01, 2020, 9:00:50 AM

पटना: बेटी पैदा किया...तो महिला को पीट-पीटकर मार डाला

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना से जुर्म की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. धनरुआ थाने के मरहीपर गांव में बच्ची को जन्म देने पर महिला के ससुरालवालों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.


ललिता नाम की महिला ने दो साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया था. बेटी पैदा करने के बाद से पति समेत ससुराल के सभी लोग महिला को बुरी तरह से टॉर्चर करते थे. हद तो तब हो गई जब ससुरालवालों ने महिला की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को चोरी-छिपे गंगा घाट लेकर आ गए. इसी बीच किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना महिला के मायकेवालों को दे दी. 


महिला के पिता परिवार के साथ अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां ताला लगा था. शव को फतुहा गंगा घाट ले जाकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी. जिसके बाद महिला के पिता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार रुकवाया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मौके से ससुर राजबल्लभ यादव को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मृतक के पिता ने पति, ससुर, सास, जेठ-जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.