Hindi News / news / भागलपुर बम ब्लास्ट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 13 दिसंबर की इस घटना...

भागलपुर बम ब्लास्ट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 13 दिसंबर की इस घटना में एक मासूम की हुई थी मौत

1st Bihar Published by: AJIT Updated Jan 09, 2022, 8:12:36 PM

भागलपुर बम ब्लास्ट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 13 दिसंबर की इस घटना में एक मासूम की हुई थी मौत

- फ़ोटो

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बम ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बम ब्लास्ट के बाद से वह फरार चल रहा था। वही पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान में जुटी थी तभी सन्ना तांती पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर मकदूम साह दरगाह घाट पर 13 दिसंबर 2021 की सुबह दस बजे बम ब्लास्ट हुआ था। बम ब्लास्ट मामले के आरोपी को नाथनगर थाना पुलिस ने भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नाथनगर थाना क्षेत्र के मसकन बरारी के निवासी ओमप्रकाश तांती के पुत्र सन्नी तांती है।


पुलिस ने बताया कि कुख्यात अपराधी सन्नी तांती चार साल से फरार था। मकदूम साह दरगाह घाट पर एक मासूम बच्चे ने खेलने के दौरान टिफिन बम उठा लिया था जो बहुत जोड़ धमाके होने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी थी। जिसमें जांच के दौरान सन्नी तांती की संलिप्तता पाई गयी थी। 


नाथनगर थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहे थे तभी गुप्त सूचना के आधार पर बम ब्लास्ट के आरोपी सन्नी तांती को अमडंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। भागलपुर के सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ब्लास्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी सन्नी तांती पर बम ब्लास्ट समेत कई संगीन मामला दर्ज हैं नाथनगर ,मधुसूदनपुर और तातारपुर थाने में मामला दर्ज है।


घटना भागलपुर के चंपानगर स्थित मकदूम साह दरगाह घाट पर ब्लास्ट उस वक्त हुई जब बच्चे खेल रहे थे। नया टिफिन देखकर बच्चा लालच में आकर टिफिन बम को उठा लिया तभी जोरदार धमका हो गया। मौके पर खेल रहे एक मासूम अमृत दास की मौत हो गयी थी। पुलिस ने घटनास्थल से पांच जिंदा बम भी बरामद किया था। बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपी सन्नी तांती को आज दबोचा गया।