Hindi News / news / भागलपुर में हथियार के बल पर 16 लाख की लूट, पिस्टल लहराते हुए...

भागलपुर में हथियार के बल पर 16 लाख की लूट, पिस्टल लहराते हुए अपराधी फरार

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Jan 19, 2020, 9:24:37 AM

भागलपुर में हथियार के बल पर 16 लाख की लूट, पिस्टल लहराते हुए अपराधी फरार

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला भागलपुर जिले का है. जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी 16 लाख रुपये लूटने के बाद हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना इलाके की है. जहां जमसी-माछीपुर रोड पर अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक पशु व्यवसायी को पिस्टल भिड़ाकर 16 लाख रुपये लूट लिए. गोपालपुर थाना इलाके के मुस्लिम टोला के रहने वाले पीड़ित पशु व्यवसायी मोहम्मद फरकु आलम ने बताया कि बाइक सवार अपराधी पिस्टल भिड़ाकर उससे 16 लाख रुपये लूट लिए. लूट के बाद अपराधी हाथ में पिस्टल लहराते हुए मौके से भाग निकले.


पीड़ित पशु व्यवसायी मोहम्मद फरकु आलम ने बताया कि उसने पुलिस में घटना की शिकायत की है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन लोदीपुर थाना की टीम, सिटी एसपी और डीएसपी मामले की छानबीन करने पहुंचे. पुलिस ने बताया कि पशु व्यवसायी नवगछिया स्थित बैंक से रुपये निकाल कर बोलेरो से बांका जिले के धोरैया जा रहा था. इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उसे अपना निशाना बनाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.