Hindi News / news / भागलपुर में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

भागलपुर में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Jan 05, 2020, 11:23:40 AM

भागलपुर में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जिले से जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


गोली लगने से युवक जख्मी
वारदात भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. जहां खरीक थाना के अंबो के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक युवक गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जख्मी युवक की पहचान गोपालपुर थाना इलाके के लतरा के रहने वाले मुरारी कुमार के रूप में की गई है. 


जमीन विवाद में मारी गोली
घायल के परिजनों ने पुलिस को घटना की खबर दी. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. खरीक थानाध्यक्ष के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घायल मुरारी कुमार को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.