Hindi News / news / भागलपुर में भारी बवाल, कई राउंड हुई फायरिंग, आधा दर्जन से ज्यादा लोग...

भागलपुर में भारी बवाल, कई राउंड हुई फायरिंग, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Mar 17, 2021, 7:04:33 PM

भागलपुर में भारी बवाल, कई राउंड हुई फायरिंग, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

- फ़ोटो

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां भतोड़िया गांव में दो पक्षो में जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ है. इस बड़ी घटना में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल सभी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. गांव में दो पक्षो में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. मधुसूदनपुर थाना की पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गांव के पूरब टोला में दिलीप यादव के घर श्रद्ध कार्यक्रम को लेकर नाच कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच गांव के कुछ लोग कार्यक्रम को देखने पहुंचे, जहां कलाकरों से छेड़खानी किया. जब घर वालों ने मना किया तो मारपीट करने लगा. विवाद बढ़ता चला गया और  विवाद गांव दो पक्षो के बीच हो गया. दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई और पथराव भी किया गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मधुसूदनपुर थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर मोर्चा संभाला.


श्राद्ध कार्यक्रम के घर वाले दिलिप यादव ने बताया कि श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था, जहां गांव के ही राम रंजन यादव अपने साथी के साथ पहुंचे कृतन कार्यक्रम में कलाकरों के साथ छेड़खानी करने लगा. जब विरोध किया तो मारपीट करने लगा. विवाद बढ़ते गया, जिसके कारण रामरजन यादव ने गोलीबारी शुरू कर दी. साथ ही गांव के सरपंच के बेटा ने भी छत पर से भी गोली चलाने लगा. मौके पर पहुंची मधुसूदनपुर थाना की पुलि मामले की जांच के जुट गई है.