Hindi News / news / भागलपुर में दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, बिस्कुट कारोबारी के स्टाफ को बनाया...

भागलपुर में दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, बिस्कुट कारोबारी के स्टाफ को बनाया निशाना

1st Bihar Published by: AJIT Updated Feb 01, 2022, 1:47:43 PM

भागलपुर में दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, बिस्कुट कारोबारी के स्टाफ को बनाया निशाना

- फ़ोटो

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार भागलपुर में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला में तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बिस्कुट कंपनी के स्टाफ से 3 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि बिस्कुट व्यवसायी ओमप्रकाश बबुना का स्टाफ खलीफाबाग चौक स्थित आईडीबीआई बैंक में तीन लाख रुपये जमा कराने जा रहा था। 


लेकिन तभी पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने हथियार के बल पर सारे रुपये लूट लिए और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।