1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Feb 06, 2022, 11:07:26 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : भागलपुर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया से गोलहु जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। शहर में लगातार 24 घंटे के अंदर यह दूसरी हत्या की घटना सामने आई है।
कल शाम 4 बजे लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास के पास जमीन दिखाने के नाम पर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया था। वहीं आज सुबह-सुबह मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में हत्याकांड को लेकर शहर में पुलिस के गस्ती और मुस्तैदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कल ही वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा क्राइम मीटिंग कर सभी थाना प्रभारियों को अपराध की रोकथाम के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। उसके बावजूद लगातार दो घटना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखने वाली बात है कि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी कब तक पुलिस के पकड़ में होते हैं।