Hindi News / news / भागलपुर : भीड़ का क्रूर चेहरा आया सामने, चोरी के आरोप में युवक...

भागलपुर : भीड़ का क्रूर चेहरा आया सामने, चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Feb 10, 2022, 1:32:47 PM

भागलपुर : भीड़ का क्रूर चेहरा आया सामने, चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा

- फ़ोटो

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया है। यहां आक्रोशित लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक लोगों से जान की गुहार रहा लेकिन आक्रोशित भीड़ कानून को हाथ में लेकर उसे बुरी तरह पीटती रही।


घटना भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ानाथ पार्क की है, जहां मॉर्निंग वॉक के लिए आए एक व्यक्ति का मोबाइल एक युवक ने चोरी कर लिया। पार्क में टहल रहे  कुछ लोगों ने युवक को मोबाइल चोरी करते हुए देख लिया था, जब युवक से लोगों ने मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने चोरी से इनकार किया।


जिसके बाद लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया और आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद आरोपी युवक ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए उक्त व्यक्ति को मोबाइल वापस लौटा दिया। करीब आधे घंटे तक लोग उसे बुरी तरह से पीटते रहे। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।