Hindi News / news / भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया...

भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Nov 02, 2019, 2:28:32 PM

भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

- फ़ोटो

DANAPUR: छोटी से बात को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया. जिसके बाद भाई ने अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर की है.

महापर्व छठ पूजा की खुशी दाउदपुर में मातम में बदल गया. मृतक की पहचान दाउदपुर के निवासी सहदेव राय का पुत्र गोरख राय के रूप में हुई है. घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों भाइयों में मारपीट की घटनाएं होती रहती थी. आज भी किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई और एक भाई ने दूसरे भाई को चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया.

घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई है. पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.