1st Bihar Published by: Updated Oct 15, 2022, 2:14:37 PM
- फ़ोटो
DESK: प्रसव पीड़ा होने के बाद एक प्रेग्नेंट महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी उनका पति कर रहा था लेकिन ना तो कोई ऑटो मिल रहा था और ना ही कैब। थक हारकर कर महिला के पति ने अपने पड़ोसी से मदद मांगी। पड़ोसी कार लेकर उसके घर पर आया। जिसके बाद प्रेग्रेंट महिला, उसका पति, मां और एक आंगनबाड़ी सेविका को लेकर पड़ोसी अस्पताल के लिए निकले तभी भीषण जाम की चपेट में आ गये।
महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। महिला की हालत देख परिवारवाले भी परेशान हो गये उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें, क्योंकि सड़क पर भीषण जाम के बीच वे फंसे हुए थे। जाम से निकलने का कोई रास्त नहीं दिख रहा था। महिला की पीड़ा को देख उनके साथ कार में बैठी आंगनबाड़ी सेविका को रहा नहीं गया। उन्होंने कार में ही महिला का प्रसव कराया। नागरिक अस्पताल जाने से पहले ही कार में महिला ने एक लड़के को जन्म दिया।
बेटे के जन्म बाद महिला और उसके पति के चेहरे खिल उठे। दोनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धन्यवाद कहा। बता दें कि मामला गुरुग्राम की है जहां जैकबपुरा निवासी पेशे से मैकेनिक सज्जन सिंह की पत्नी प्रेंग्नेंट थी। भीषण जाम के कारण पत्नी ने कार में बच्चे को जन्म दिया। दोनों जच्चा बच्चा सुरक्षित हैं।
जाम खत्म होने और यातायात बहाल होने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। सज्जन सिंह और उनकी पत्नी ने अपने पड़ोसी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिल से धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि यदि इन दोनों का साथ नहीं रहता तो आज बेटे का मुंह नहीं देख पाती। इन दोनों की वजह से ही घर में खुशी का माहौल बना है।