Hindi News / news / बिहार : युवक को गोली मार कर किया घायल, गंभीर स्थिति में सदर...

बिहार : युवक को गोली मार कर किया घायल, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल से पटना रेफर

1st Bihar Published by: Updated Dec 19, 2021, 8:50:01 AM

बिहार : युवक को गोली मार कर किया घायल, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल से पटना रेफर

- फ़ोटो

VAISHALI : खबर वैशाली के सदर अनुमंडल अंतर्गत बिदुपुर से है. जहां पानापुर के पास अज्ञात अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति को उस समय गोली मार दी जब वह बाजार से अपने घर चांदपुरा सैदाबाद जा रहे थे. घटना के बाद घायल तिलकेश्वर सिंह को सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. 


पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया. अब मामले की तहकीकात की जा रही है. लेकिन घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. परिजनों को भी अभी तक पता नहीं चला है कि आखिर किन कारणों से अपराधियों ने गोली मारी. हालांकि बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले तिलकेश्वर सिंह को चाचा कह कर रुकने के लिए बोला और प्रणाम भी किया.


उसके बाद गोली मार दी अपराधियों ने तिलकेश्वर सिंह को सीने में गोली मारने की कोशिश की लेकिन इस बीच तिलकेश्वर सिंह अपने को बचाने की कोशिश की इस दौरान तिलकेश्वर सिंह को सीने में गोली लगने के बदले बाह में गोली लगी है. हालांकि बाह में गोली लगने के बाद भी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.