1st Bihar Published by: Updated Dec 01, 2021, 9:54:18 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां पुलिस लाइन से शराब की खाली बोतलें बरामद हुई है। शराब की खाली बोतलें मिलने की सूचना से पुलिस महकमें में खलबली मच गयी है। वरीय अधिकारी पुलिस लाइन में पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पूर्व विधानसभा परिसर में भी शराब की खाली बोतलें मिली थी जिसके बाद सदन में भी यह मामला छाया रहा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लेकर सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे तक की मांग कर दी थी। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दे दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य के मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी तक खुद विधानसभा पहुंचकर शराब की बोतलों का मुआयना करते नजर आए। विधानसभा परिसर से शराब की खाली बोतलें की जांच अभी चल ही रही थी कि पटना के पुलिस लाइन से भी शराब की खाली बोतलें मिली है। इसकी जांच फिलहाल पुलिस के वरीय अधिकारी कर रहे हैं। कैंपस से शराब की खाली बोतल मिलने से पुलिस लाइन में हड़कंप मचा हुआ है।