1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 06, 2023, 1:22:14 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के अमरुदी गली में सिलेंडर बलास्ट होने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए है। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। घायलों में दो महिला, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। यह ब्लास्ट एक किरायेदार के घर में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के कदमकुंआ थाना इलाके में घरेलू गैस सिलेंडर बलास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट के पीछे की वजह सिलेंडर में गैस रिसाव होने का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस के तरफ से फ़िलहाल इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि,इस घटना में घायल सभी लोगों का इलाज पटना के पीएमसीएच अस्पताल में कराया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जिस इलाके में यह घटना हुई है वह घनी आबादी वाला इलाका है। साथ ही घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर ही पेट्रोल पंप भी अवस्थित है।