1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Feb 03, 2022, 9:35:03 AM
- फ़ोटो
SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सासाराम से आ रही है जहां दरिगांव थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार को गोली मर दी गई. जानकरी के अनुसार थानाध्यक्ष NH पर लूटपाट की सूचना पर गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने दरोगा को गोली मर दी. इस गोलीबारी में थानाध्यक्ष को हथेली में गोली लगी.
गोली लगने से दरोगा दिवाकर कुमार को इलाज के लिए वराणसी रेफर कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.