1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jan 07, 2022, 8:55:38 AM
- फ़ोटो
SASARAM : इस वक्त बड़ी खबर रोहतास जिला के विक्रमगंज से आ रही है जहां किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं दो छात्रों को गोली मार दी गई. जसमें एक की मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है. घायल हिमांशु कुमार को विक्रमगंज का निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज.
घटना विक्रमगंज क्षेत्र के स्कामिनी नगर मोहल्ले का है. जहां एक किराए के माकन में रह कर दो छात्र पढ़ाई कर रहे है जहां दोनों को गोली मर दी गई है. जिसमें से 21 साल का राहुल कुमार उर्फ बंटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना विक्रमगंज क्षेत्र के स्कामिनी नगर मोहल्ले का है. जहां एक किराए के माकन में रह कर दो छात्र पढ़ाई कर रहे है जहां दोनों को गोली मर दी गई है. जिसमें से 21 साल का राहुल कुमार उर्फ बंटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक राहुल डेहरी-ऑन-सोन के प्रयाग बिगहा के निवासी अनिल कुमार का पुत्र था. वही गोली लगने से हिमांशु कुमार नामक युवक घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए विक्रमगंज के ही निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.
मृतक के पिता ने बताया कि रात में दरवाजा खुलवा कर अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. जिसमें उसके पुत्र राहुल की मौत हो गई. इस पूरे घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या के पीछे छात्रों को आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है