Hindi News / news / बिहार बंद में बवाल; भागलपुर में जमकर रोड़बाजी, मौके पर तनाव, पुलिस कर...

बिहार बंद में बवाल; भागलपुर में जमकर रोड़बाजी, मौके पर तनाव, पुलिस कर रही कैंप

1st Bihar Published by: Updated Dec 19, 2019, 5:07:25 PM

बिहार बंद में बवाल; भागलपुर में जमकर रोड़बाजी, मौके पर तनाव, पुलिस कर रही कैंप

- फ़ोटो

BHAGALPUR : भागलपुर में बंद के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बंद के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। भिड़ंत के दौरान खूब रोड़े-पत्थर चले।  मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।

मामला भागलपुर के चम्प्पनगर तांती बाजार में ये भिड़ंत हुई है। बंद के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी से बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों ही तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी। कई लोगों के घायल होने की खबर है।

भिड़ंत की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के पहुंचते ही विरोध कर रहे लोग भी फऱार हो गए। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।